Welcome to SD NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SD NEWS NETWORK
E-Paperटॉप न्यूज़

लालगंज रायबरेली में संविदा कर्मचारियों की बड़ी बैठक

संगठन को मिली नई मजबूती।

लालगंज रायबरेली में संविदा कर्मचारियों की बड़ी बैठक, संगठन को मिली नई मजबूती।

लालगंज, रायबरेली।उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाजपेई की अगुवाई में लालगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही, जहां संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए और नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई राकेश यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया, धीरेंद्र यादव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई,विनोद लोधी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाजपेई ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाना और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन और रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके। बैठक में यह भी तय हुआ कि जल्द ही जिले में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।कर्मचारियों में इस बैठक के बाद उत्साह का माहौल देखा गया और संगठन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।इस मौके पर संदीप यादव कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र यादव,अनुज वर्मा, प्रचार मंत्री अखिलेश यादव, आशीष लोधी मीडिया प्रभारी जी उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!