Welcome to SD NEWS NETWORK   Click to listen highlighted text! Welcome to SD NEWS NETWORK
E-Paperयूपी

शिक्षा तो दूर समय से स्कूल ही आ जाए मैडम तो संतृप्त हो जाए शिक्षा

गेट खोल कर बच्चे खुद कर लेते प्रार्थना और सफाई मैडम को हो जाता लेट

प्राथमिक विद्यालय बिझलामऊ मनसुखमऊ का हाल बुरा खंड शिक्षा अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
__________________________

संवाददाता मनीष सिंह

डलमऊ रायबरेली। बीते दिन विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के नाम पे जमके खिलवाड़ हो रहा है सरकार शिक्षा के प्रति चाहे जितने अलख जगाए और जिम्मा ले कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए प्रयास कर रही है।मगर अध्यापक स्कूल समय से नहीं पहुंच रहे हैं अब शिक्षकों के समय से न पहुंचने के कारण बच्चों ने खुद से प्रार्थना शुरू कर देने की बात वीडियो में कही है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है ।
मामला डलमऊ विकासखंड खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मनसुखमऊ का जहां विद्यालय खुलने का समय सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक है । प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही का यह मामला सामने आया है यहां शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते है बच्चे खुद से प्रार्थना करते है जिसका एक वीडियो ग्रामीणों ने वायरल कर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। यह घटना मंगलवार की सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर हुई जब ग्रामीण विद्यालय पहुंचे उन्होंने देखा कि स्कूल में बच्चे तो मौजूद थे लेकिन कोई भी शिक्षक–शिक्षिका उपस्थित नहीं था। बच्चे खुद से प्रार्थना कर लिए 8 बजके 40 मिनट तक भी नहीं कोई भी शिक्षक–शिक्षिका पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। जिसमें वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति बच्चों से पूछ रहा विद्यालय में अभी तक शिक्षक नहीं आए है बच्चे खुद बता रहे हैं मैडम रोज लेट आती और मैडम ने बोल रखा है खुद से प्रार्थना कर लिया करो। इस तरह से खंड शिक्षा अधिकारी की सरफरस्ती में मौज फरमाते हैं इस तरह के मामले पर जमीन पर उतर के भी खंड शिक्षा अधिकारी जायजा क्यों नहीं लेते है और महत्वपूर्ण सवाल ये है कि आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पे आते रहते है लेकिन फिर भी अधिकारी समय समय पे ध्यान नहीं देते जिससे ऐसी मामले देखने को मिलते है।

*मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ है तो जांच करके कार्यवाही की जाएगी*

*नन्द लाल रजक*
*खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!