Uncategorizedयूपीलोकल न्यूज़

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली

कार्यालय जिला विधिक 

*विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर*
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रायबरेली श्रीमती अनिशा के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 22.04.2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज रायबरेली में विधिक साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर मे डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जय सिंह यादव के द्वारा उपस्थित छात्रों को निःशुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि पृथ्वी दिवस पर हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलित रहे यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उक्त अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि पर्यावरण को कैसे बचाया जाए उपस्थित छात्र छात्राओ को बताया गया पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाए जाने वाला एक वैश्विक आयोजन है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है इसकी शुरुआत 1970 में हुई थी पृथ्वी दिवस 2026 की थीम है हमारी शक्ति हमारा ग्रह यह थीम स्वच्छ ऊर्जा को तेज करने और सामुदायिक स्तर पर समाधानों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक कार्रवाई पर जोर देती है। उक्त कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रत्यूष श्रीवास्तव, अध्यापक गण डॉ हरिओम त्रिपाठी, प्रीतम कुमार, दिव्य प्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शुक्ला द्वारा भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जानकारी प्रदान की गयी। उक्त जागरुकता कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक मनोज कुमार प्रजापति व भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रा मौजूद रहे। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनपद रायबरेली की तहसील महाराजगंज, लालगंज, सलोन, डलमऊ, ऊंचाहार वह जनपद अमेठी की तहसील तिलोई मे भी विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!