सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा रायबरेली के
छात्र एवं छात्राओं ने फहराया अपना परचम।

हर साल। बेमिसाल
आज घोषित माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल इंटरमीडिएट के परीक्षा फल में आपके अपने विद्यालय सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा रायबरेली के छात्र एवं छात्राओं ने फहराया अपना परचम।
विद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा में नैंसी यादव ने जिले में आठवां स्थान, अंशिका तिवारी ने जिले में नौवां स्थान एवं खुशी तिवारी ने जिले में दसवां स्थान प्राप्त कर अपना ,अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया ।एवं हाई स्कूल की परीक्षा में अंशिका ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम ,शिफा शेख ने 92.67 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय ,साक्षी ने 91.83 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय ,रिया निर्मल ने 90.53 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ एवं कीर्ति मिश्रा ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवा एवं अंकित ने 90.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में छठवां स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90% से अधिक तीन छात्रों ने अंक प्राप्त किया। 85 से 90 के बीच में 9 छात्र रहे एवं 80 प्रतिशत से अधिक 21 बच्चों ने अंक प्राप्त कर अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। वही हाई स्कूल की परीक्षा में 6 छात्रों ने 90% से अधिक अंक एवं 85- से 90 के बीच में 18 छात्रों ने एवं 31 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपना अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक श्री ओम प्रकाश प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार संचालक अशोक कुमार कार्यालय अधीक्षक रोहित लाल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। एवं सभी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की



